अग्रवाल महिला समिति द्वारा समर कैंप का शुभारंभ
पीलीबंगा। मंगलवार को अग्रवाल महिला समिति द्वारा बच्चों के लिए समर कैम्प की शुरुआत की गई।समिति की अध्यक्ष हीना गर्ग ने बताया कि यह समर कैम्प 23 मई से 4 जून तक चलेगा।जिसमें लगभग 50 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है।समिति की दीपिका गोयल व सपना लीला के निर्देशन में समर कैंप के सफल क्रियान्वयन के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।
बताया कि इस कैम्प के माध्यम से प्रतिभागियों को गोपाल सर द्वारा डांस,निष्ठा मैम ड्राइंग ओर पूनम मैम द्वारा कॉलिंग्राफी सिखाई जाएगी।इसके अलावा प्रतिभागी बच्चों को योगा,मंत्र उच्चारण,खानपान,व्यायाम और शारीरिक कसरत करने के तरीके भी सिखाये जायेंगे।कैंप के समापन के अवसर पर प्रतिभागी बच्चों के मध्य एक प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता रहे प्रतिभागियों को समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।हीना गर्ग ने बताया कि समिति का उद्देश्य महिला शक्ति को मंच प्रदान करना,उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाना,समाज में जागृति लाना है।