रिया इंटरनेशनल स्कूल में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन
सांगानेर। रिया इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को नवनिर्मित ऑडिटोरियम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राम सहाय शर्मा सहित विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश तिवारी (BJP संयोजक, विधानसभा सांगानेर) एवं श्री एम.पी. सिंह (निदेशक, NYMPH स्कूल) उपस्थित रहे। विद्यालय निदेशक श्री आर.सी. शर्मा एवं श्रीमती शोभा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। लगभग 450 लोगों की बैठक क्षमता वाले इस आधुनिक ऑडिटोरियम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। समारोह में विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य एवं संगीतमय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।