ग्राम पंचायत चानना में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ ,
पदमपुर . राज्य सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में पौधारोपण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को ग्राम पंचायत चानणा धाम में पंचायत समिति प्रधान सुनीता पुनिया व एलएलपी नहर के चेयरमैन हनुमान पूनिया एवं सरपंच कश्मीर सिंह निर्वाण द्वारा सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में कर पर्यावरण सुरक्षा हेतु एक व्यक्ति एक पौधा गोद लेने का आवाहन किया । सुनीता पूनिया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर स्वयं परिवार के सदस्य की तरह देखभाल कर अपना दायित्व पर्यावरण हित में निभायें । सभी ग्राम पंचायतों में छायादार , फलदार पौधे लगाए जाएंगे । ताकि भविष्य में इसका लाभ हर जन को मिल पाए ऐसी सकारात्मक प्रयास सभी को करने हैं I
पौधे प्रकृति को स्वच्छ रखते हैं I सरपंच कश्मीर सिंह निर्वाण ने समस्त सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्य करण हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया । हनुमान मंदिर के महंत गोपीराम बागड़िया ,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वेद प्रकाश राजपुरोहित , पूर्णचन्द , साधुसिहं , सामनदास, भवरलाल , जसविन्द्र कौर, सुभाष , रामजीलाल, कंवरजीत निर्वाण, रिन्कुराम, मनजीत सिंह, राजूराम, गुरतेज सिंह , नरेन्द्र कुमार , हरमिन्द्र सिंह सहित बड़ी तादाद में गणमान्य नागरिको ने वृक्षारोपण अभियान को अपने अपने क्षेत्र में गति प्रदान करने का लिया संकल्प ,