Dark Mode
दो दिवसीय महंगाई राहत कैंप का किया शुभारंभ

दो दिवसीय महंगाई राहत कैंप का किया शुभारंभ

बकानी.  शिविर में समस्त विभागीय अधिकारी एवं शिविर प्रभारी की उपस्थिति में महंगाई राहत कैंप का ग्राम पंचायत कुशलपुरा में सोमवार को शुभारंभ हुआ है।कैंप दो दिन तक चलेगा शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि खानपुर_बकानी विधानसभा से प्रत्याशी रहे व पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर रहे है।अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत चतुर्वेदी ने की है।विशिष्ठ अतिथि पूर्व सरपंच रटलाई व कांग्रेस नेता छगन सिंह गुर्जर,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रामलाल तंवर,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश कुशवाह,कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग संभाग सचिव अल्ताफ हुसैन नीलगर,राजू भाई मंसूरी,युवा कांग्रेस के गिरिराज वर्मा कुशलपुरा रहे है।कैंप में आमजन को राज्य सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।कैंप में नायब तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर,राजीव गांधी युवा मित्र दिनेश कुमार वैष्णव आदि अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!