Dark Mode
वाटर कूलर

वाटर कूलर "जल मंदिर" का लोकार्पण।

सीकर । आज राधाकिशनपुरा स्थित,त्रिमूर्ति राधाकृष्ण मंदिर के बाहर वाटर कूलर जल मंदिर का अनावरण किया गया।अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन,राजस्थान प्रदेश युवा  जिला इकाई जिलाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल ने बताया यह वाटर कूलर सभी के सहयोग से लगाया गया व साथ ही जल की आपूर्ति के लिए पानी की टंकियां भी लगाई गई।जल मंदिर का शुभारंभ मोहर सिंह गौड़ जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सीकर द्वारा किया गया साथ ही मोहल्ले वासियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया‌।गौड़ ने भीषण गर्मी को देखते हुए इस पहल के लिए भामाशाहों व मोहल्ले वासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।साथ ही मंदिर में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया।महेंद्र सैनी ने जल मंदिर की देखरेख के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा जताया।इस दौरान बाबूलाल अग्रवाल,संतोष पटवारी,पवन अग्रवाल,गौरी शंकर मित्तल,संजय अग्रवाल,विष्णु अग्रवाल,गोवर्धन अग्रवाल,सुभाष पटवारी,रामलखन गुप्ता,जितेंद्र खेतान,पंडित जुगल किशोर शर्मा,बद्री प्रसाद आदि मौजूद रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!