श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर में जल मंदिर का लोकार्पण
बीकानेर। शिवबाड़ी के प्राचीन श्री लालेश्वर महादेव मंदिर में महंत पूज्य विमर्शनन्दगिरि जी महाराज के आशीर्वाद से धर्मपरायण श्यामसुंदर स्वामी व उनके परिवार जनों के सहयोग से मंदिर प्रांगण में जल मंदिर का निर्माण कार्य सम्पन्न कराया गया,जिसका लोकार्पण शुक्रवार को महंत पूज्य विमर्शनन्दगिरि,भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पूरी के आतिथ्य में पंडित श्याम पारीक द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। इस मौके पर राजकुमार कौशिक,हरिश्चंद्र शर्मा,बजरंग लाल शर्मा,रमेश जोशी,रमेश शर्मा ,बाबूलाल सांखला,शैलेश तिवार,श्रीमती शशि गुप्ता,श्रीमती मंजू शर्मा,श्रीमती मंजू बाला, श्रीमती सुशीला व्यास,हरनारायण खत्री,लीलाधर खत्री,जुगल मिस्त्री समेत अनेक धर्मपरायण श्रद्धालुजन मौजूद थे।