गुरु विधान पूजन महाआरती के साथ अवतरण दिवस मनाया
मदनगंज किशनगढ़। भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर गुरुदेव के 53वें अवतरण दिवस पर पुलक मंच परिवार द्वारा जैन भवन स्थित महावीर जिनालय में श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं गुरु विधान का आयोजन किया। प्रात: मंच के सदस्यों ने भक्ति भाव से गुरु पूजन विधान का आयोजन किया। कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश बैद, जीतू पाटनी, निर्मल पाटोदी, विमल पापल्या, कमल बैद, प्रदीप गंगवाल, पूरन टोंग्या, नरेश झाँझरी, मांगीलाल झाँझरी के साथ महिला मंच से शांति बड़जात्या, रेखा टोंग्या, शोभा बैद, सुनीता झाँझरी, मीना दोसी, आरती बैद सहित अनेकों सदस्य उपस्थित थे। शाम को आदिनाथ मंदिर सिटी रोड में भक्ताम्बर पाठ एवं आदिनाथ भगवान एवं आचार्य गुरुदेव विद्या सागर एवं पुलक सागर गुरुदेव की महाआरती की गयी। जिसमे समाज के अनेक महानुभावों ने भाग लिया। मंच अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बैद ने बताया की 13 मई को श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में भक्ताम्बर विधान के साथ पुलक पर्व का समापन किया जायेगा।