Dark Mode
प्रभारी भारद्वाज ने महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया और कार्यो की सराहना की 

प्रभारी भारद्वाज ने महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया और कार्यो की सराहना की 

फलोदी- उपखण्ड के ग्राम पंचायत जागरिया गाँव में पिछले दो दिन से चल रहे महंगाई राहत कैम्प एवम प्रशासन गाँवो के संग अभियान 2023 का जोधपुर जिले के प्रभारी सत्येंद्र भारद्वाज द्वारा निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।    राज्य सरकार द्वारा नियुक्त जोधपुर जिले के प्रभारी सत्येन्द्र भारद्वाज ,जोधपुर शहर के जिला संगठन मंत्री ओमकार वर्मा ,पीसीसी सदस्य महेश व्यास ,प स फलोदी प्रधान उमरदीन ,नगरपालिका उपाध्यक्ष सलीम नागौरी ,फलोदी ब्लॉक अध्यक्ष ईलम दीन मेहर ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्रीगोपाल व्यास ,पंचायत समिति सदस्य मौलवी आमदीन ,सचिव क्रय विक्रय सहकारी समिति मुरली मनोहर व्यास, भोमराज गुचिया, प्रदीप गुचिया, गजेंद्र पुरोहित, मनोज बोहरा मलार, बबू बोहरा आदि काँग्रेसी नेताओं द्वारा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवम् आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इस दौरान शिविर प्रभारी डॉ अर्चना व्यास एवम विकास अधिकारी नारायण सुथार से उपखण्ड में चल रहे सभी  विभागों की कैम्प से सम्बंधित फीडबैक लेकर समीक्षा की गयी। 

 

इस दौरान सभी वक्ताओं द्वारा ग्रामीणों को शत् प्रतिशत पंजीयन करवाकर मुख्यमंत्री महोदय के हस्ताक्षरित गारण्टी योजना का लाभ लेने की अपील की। राज्य सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में करवाए गये जन हित के कार्यों व मुख्यमंत्री की फ्लेगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई। प्रभारी भारद्वाज ने पंचायत समिति फलोदी में चल रहे कैंपों की समीक्षा कर संतुष्टि जाहिर की। कैम्प में शिविर प्रभारी एवम् उपखण्ड अधिकारी डॉ॰ अर्चना व्यास ,विकास अधिकारी नारायण सुथार ,अतिरिक्त  विकास अधिकारी पन्नालाल माली ,नायब तहसीलदार भोमाराम ,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ भागीरथ सोनी ,विक्रम सिंह राजपुरोहित ,ग्राम विकास अधिकारी सुधीर विश्नोई ,जोगराज सिंह ,कनिष्ठ सहायक ताहिर खान आदि ने जन समस्याओं का हाथों हाथ निराकरण किया। शिविर में गाँव के भँवर सिंह पुत्र नग सिंह ने बताया कि गत वर्ष वह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके पास इलाज के पैसे नहीं थे। उसका चिरंजीवी योजना में पंजीकरण हो रखा था। जिससे जोधपुर में  बोन एंड जॉइंट जैसे महंगे निजी अस्पताल में इलाज हुआ जिसका सम्पूर्ण डेढ़ लाख रुपये  का भुगतान चिरंजीवी योजना मद से राज्य सरकार द्वारा वहन किया गया। उसने मुख्यमंत्री महोदय का धन्यवाद प्रेषित किया व बताया कि मैं आज आपके सामने माननीय मुख्यमंत्री महोदय की वजह से खड़ा हूँ। सहायक विकास अधिकारी प्रेम रतन दवे ने बताया कि दिनाँक 12 से 13 मई तक दो दिवसीय शिविर ग्राम पंचायत जैमला में आयोजित किया जाएगा इसी प्रकार ननेउ व बैंगटी कल्ला में स्थायी कैंपों का आयोजन किया जा रहा हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!