रक्तदान के प्रति लोगों की बढ़ी आस्था, उम्मीद से ज्यादा हुआ डोनेट
बयाना। भारत विकास परिषद की ओर से सी एच सी परिसर बयाना में लगाए गए द्वितीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार को संपन्न हुआ। परिषद के संरक्षक तथा भामाशाह विनय अग्रवाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह रक्तदान शिविर बुधवार को सुबह करीब दस बजे से भरतपुर आर बी एम अस्पताल से आई टीम के सानिध्य में शुरू हुआ।सर्वप्रथम परिषद के लोगों ने तथा भरतपुर से आई टीम ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर रक्त संग्रहण का कार्य शुरू किया। जिसका लक्ष्य 151 यूनिट रक्खा गया लेकिन लोगों का विशेष उत्साह जुनून देख कर शिविर समापन का समय 3 बजे से बढ़ाकर 5.30 किया गया। जिसका नतीजा यह निकला कि दानदाताओ की संख्या 268 पहुंच गई जो एक रिकॉर्ड तोड थी। साथ ही परिषद टीम द्वारा डोनरो को अल्पाहार देकर प्रशस्ति पत्र ब उपहार भी भेंट किए गए।
इस पुनीत कार्य को अंजाम देने के लिए परिषद की पूरी टीम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर कार्य किया।इस मौके परिषद के संरक्षक विनय दमदमा ने कहा की हम रक्त दान देकर जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचा सकते हैं जो एक मानवीय कार्य है जिसे हर इंसान को स्वीकार करना चाहिए।इस मौके परिषद के प्रांतीय ऑडिटर सीए विनय गर्ग, प्रांतीय रक्तदान प्रभारी देवेंद्र शर्मा, सी एच सी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ भरत मीणा ,परिषद के अध्यक्ष रमन धाकड़,सचिव गिरजेश शर्मा,सह सचिव उदयभान शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,मीडिया प्रभारी योगेश पाराशर,बबीता जैन,रेणु मिश्रा ,पत्रकार प्रिंस मित्तल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।