Dark Mode
होली ईद पर आने - जाने वाले लोगों की बढ़ी समस्या

होली ईद पर आने - जाने वाले लोगों की बढ़ी समस्या

सीकर। होली ईद पर आने - जाने वाले लोगों की समस्या बढ़ गई है। मुंबई, दिल्ली, गुजरात से आने वाली ट्रेन में सीट फुल हो गया है। लोगों को यात्रा करने के लिए टिकट नहीं मिल रहा है। जिससे होली में आने वाले लोगों की समस्या बढ़ गई है। मुंबई और गुजरात से आने वाली लगभग सभी ट्रेनों में अप्रैल तक 100 से अधिक वेटिंग है। मुंबई व गुजरात के लिए जिले से सरकारी बस का संचालन नहीं होता है। जबकि मुंबई से गंगानगर के लिए ट्रेन का संचालन होता है। मुंबई में रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह घर आकर अपने लोगों के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं। लेकिन ट्रेन में टिकट नहीं मिलने से व बसों का संचालन नहीं होने से लोगों को वापस आने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मुंबई से आने वाली ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लंबी ट्रेन में होली के बाद 28 मार्च तक स्लीपर में 90 वेटिंग है। जबकि एसी थ्री में 70 वेटिंग है। वहीं होली से पहले ट्रेन में 100 से अधिक वेटिंग है। मुंबई से आने वाली 80 से अधिक दोनों ट्रेनों में 90 से अधिक वेटिंग है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!