Dark Mode
नगर पालिका पिलानी में बढ़ता अवैध अतिक्रमण  

नगर पालिका पिलानी में बढ़ता अवैध अतिक्रमण  

 
पिलानी .  शिक्षा नगरी में बढ़ते अवैध अतिक्रमण को लेकर गैर मुमकिन जोड पर भू माफियाओं के द्वारा कब्जा हटाने वास्ते ज्ञापन दिया*
 पिलानी केपी रूंथला संपूर्ण कस्बे में चाहे वह विद्या विहार नगरपालिका हो या फिर पिलानी नगर पालिका भू माफियाओं के द्वारा सार्वजनिक एवं जनहित में छोड़ी गई जमीनों के ऊपर अवैध कब्जा कर अपने आप को भामाशाह साबित करने में लगे हुए हैं वही मंत्री संत्री विधायक भी इन लोगों को अपने आशीर्वाद देकर लाभान्वित करते नजर आते हैं पिलानी कस्बे में कई बार अतिक्रमण को लेकर ज्ञापन दिए गए परंतु हर समय भू माफिया हावी रहे प्रशासन मौन रहकर अपनी स्वीकृति प्रदान करता रहा ऐसा ही एक हिस्सा आज देखने को मिला गैर मुमकिन जोड़ पर कब्जे की आशंका पर विद्या विहार नगर पालिका को ज्ञापन दिया गया जिसमें पिलानी बस स्टैंड के पास राजगढ़ रोड एवं अन्य भूमि की ओर जाने वाले मार्ग पर गैर मुमकिन जोड़ एवं पालिका का भूखंड होने के नाते कस्बे का गंदा पानी यहां पर एकत्रित होने की गत 200 वर्षों से निर्मित यह प्रक्रिया चल रही थी परंतु अब विद्या विहार नगर पालिका की अनदेखी की वजह से उस भूखंड पर अवैध अतिक्रमण एवं सड़कों का टूटा मलवा डालकर बंद किया जाना एवं उपरोक्त भूखंड पर कब्जा करने की नियत से दिन प्रतिदिन भू माफिया भामाशाह पिलानी की कुदृष्टि पड़ी हुई है पिलानी के चारों तरफ नजर दौड़ा के देखे तो रजवाड़ों के टाइम छोड़ी गई जमीन गोचर भूमि या फिर मंदिर द्वारे की जमीन पर सदियों से अतिक्रमण होता चला आ रहा है पिलानी के सभ्य लोगों ने विद्या विहार नगर पालिका पार्षद एवं अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें वार्ड संख्या भानुप्रिया पार्षद सिकंदर पार्षद, नरेन्द्र गुर्जर, अनिल मेहरा ,रश्मि सोनी, महेंद्र कुमार पार्षद, रामप्रताप पार्षद ,एवम पार्षद कांता शर्मा ,पार्षद निर्मला शर्मा एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति में सभी पार्षद गणों को एवं संबोधित कर ज्ञापन दिया गया। इसी तरह पिलानी नगर पालिका में बढ़ते हैं भ्रष्टाचार पर चेयरमैन नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पार्षदों को ज्ञापन देकर अवगत करवाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की 1 वर्ष पूर्व पिलानी 35 वार्डों में पानी की टंकी की कीमत लाखों रुपए में आकर गई वही टंकी आज वार्ड में पुनः गए रूप के साथ स्थापित की गई जिसकी कीमत आदि से भी कम कीमत में पाई गई जिससे यह प्रतीत होता है कि नगरपालिका में कहीं ना कहीं तो भ्रष्टाचार का बोलबाला है अब देखना है कि प्रशासन जिला कलेक्टर निकाय विभाग अधिकारी इन भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर कहां तक शिकंजा कस पाते हैं या फिर जनता को कानून का दरवाजा खटखटाने को विवश होना पड़ेगा। पिलानी वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रुथला ने स्वायत शासन विभाग मंत्री ,निकाय विभाग निर्देशक महोदय को पत्र लिखकर वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!