Dark Mode
नर्सेज का अनिश्चित कालीन ध्यानाकर्षण  धरना 18 से

नर्सेज का अनिश्चित कालीन ध्यानाकर्षण  धरना 18 से

21 नर्सेज  मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

 
सीकर । राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में आज कल्याण चिकित्सालय  में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के निर्णय अनुसार सम्पूर्ण राजस्थान के जिलों के चिकित्सालयों में नर्सेज के ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में अनिश्चित कालीन धरने से आंदोलन का आगाज किया जाने के निर्देश हैं के क्रम में सीकर के कल्याण राजकीय चिकित्सालय में नर्सेज ने कल दिनांक 18/07/2023 से चिकित्सालय में ध्यानाकर्षण धरना दिए जाने पर चर्चा की । नर्सेज कल प्रात: 10 बजे से कल्याण चिकित्सालय के मुख्य पोर्च के सामने अपना धरना प्रारंभ करेंगे धरने के प्रथम दिन श्री कल्याण चिकित्सालय एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र से 21 नर्सिंग अधिकारी एवं वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी धरने पर बैठेंगे ।  नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संघर्ष संयोजक सुखवीर गोरा तथा सीताराम जांगिड़ ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया की नर्सेज की प्रांतीय संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सीकर जिले के नर्सेज अपनी जायज ग्यारह सूत्रीय मांगों के लिए 18 जुलाई से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने जा रहे हैं । ये धरना सरकार के ध्यान कर्षण हेतु दिया जा रहा है । संघर्ष समिति के प्रवक्ता राम निवास चाहर तथा नरेश लमोरिया ने बताया की आज हुई मीटिंग में सुखवीर गोरा सीताराम जांगिड़, मूल सिंह, रामकुमार जाखड़, सालू राम सामोता, राजेश बाटड, अनिल बाजिया, मनमोहन सिंह, सुमन कुमारी, रवि प्रकाश, महावीर धींवा, ओमपाल सिंह, सुनील कुमार, विक्रम सिंह, अरूण धायल, तथा भागीरथ स्वामी ने भाग लेकर ध्यानाकर्षण धरने की रूप रेखा तैयार की ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!