हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
रतनगढ़। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय नेहरू स्टेडियम में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ पालिका अध्यक्ष अर्चना सारस्वत की अध्यक्षता व उपखंड अधिकारी डॉ अभिलाषा के मुख्यातिथि में मनाया गया। उपखंड अधिकारी डॉ अभिलाषा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विधायक अभिनेष महर्षि, उप पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी नागरिक, विद्यार्थी मौजूद रहे। मार्चपास्ट की सलामी, विधार्थियों द्वारा सामुहिक व्यायम प्रदर्शन, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिक्षा, खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र - छात्राओ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों सहित 38 जनों को मंचस्त अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सारस्वत द्वारा झंडा फहराया गया। वहीं न्यायायिक कार्यलय, सब जेल, उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस थाना, तहसील कार्यालय, जालान महाविद्यालय, लोहिया कन्या महाविद्यालय, अस्पताल, गांधवाल निकेतन, चूरू जिला कांग्रेस कार्यालय, रघुनाथ विधालय, हनुमान बालिका विद्यालय, भाजपा कार्यलय सहित सभी सरकार - गैर सरकारी कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा रोहण व राष्ट्रीय गान हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।