Dark Mode
स्वतंत्रता दिवस क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जायल। कस्बे मुख्य समारोह खेल स्टेडियम में आयोजित हुआ। उपखण्ड अधिकारी रजत ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक व्यायाम, मार्च पास्ट के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक, भामाशाह व प्रतिभाशाली टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधान जिमनादेवी गोदारा, पुलिस उप अधीक्षक खेमाराम बिजारणियां, तहसीलदार विजय बाजिया, सीबीईओ राधेश्याम जनागल सहित विभागीय अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इनका हुआ सम्मान - भू अभिलेख निरीक्षक भागूराम मेघवाल, पटवारी देवाराम चोयल, रिसोर्स पर्सन कुलदीप सोलंकी, डेह तहसील सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह, पटवारी मुकेश कडेला, सूचना सहायक विरेंद्र रेवाड़, सहायक कर्मचारी रामकंवरी, ग्राम विकास अधिकारी चुनाराम, कम्प्यूटर आपरेटर राजेन्द्र धेडू, सूचना सहायक गजेन्द्र सिंह, सहायक लेखाधिकारी सुरेन्द्र दास वैष्णव, कनिष्ठ सहायक मुकेश जावा, कानिस्टेबल धन्नाराम व दिनेश, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता महिपाल कुडी, तंवरा स्वास्थ्य कार्यकर्ता मरीयम्म के ए, उप जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन जेठाराम, डेह लेब टेक्नीशियन हितेश देवड़ा, शारदा ईनाणिया, विद्युत निगम के कनिष्ठ लेखाकार मनोज सैनी, तकनीशियन प्रथम कन्हैया पाराशर, जलदाय विभाग के कनिष्ठ सहायक नरेंद्र सिंह, जालनियासर पशुधन निरीक्षक मेघाराम माली, बुगरड़ा पशुधन निरीक्षक हरिराम, वरिष्ठ आयुर्वेद कम्पाउडर अंजु घोटिया, वन रक्षक महिराम गोदारा, बीएसएनएल के बाबूलाल जाखड़, नगरपालिका सहायक कर्मचारी भींयाराम कुड़ी, लक्ष्मीनारायण सैन, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड 2 नन्दकिशोर वैष्णव, फरड़ोद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुल्ताना, परमा मुण्डी, राधा डेह, मातासुख शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश डिडेल, सुरपालिया प्रधानाचार्य भवानी शंकर कुमार, मॉडल स्कूल प्रयोग शाला सहायक सुभाष घटियाला, बालिका स्कूल वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक उगमा राम सिंवर, फरड़ोद व्याख्याता गुमान डोगीवाल, भामाशाह खिंयाराम नवल, बजरंग लाल बंशीलाल असावा खिंयाला, भंवरलाल ईनाणिया आकोड़ा, रिखुदान चारण सुरपालिया, वन्य जीव प्रेमी रामकिशोर बटेसर, महिपाल बांगड़ा, पत्रकार रमेश जाजड़ा सहित 46 कार्मिक भामाशाह व 15 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!