Dark Mode
चैंपियंस ट्रॉफी में 25 साल बाद भारत-न्यूजीलैंड आमने-सामने

चैंपियंस ट्रॉफी में 25 साल बाद भारत-न्यूजीलैंड आमने-सामने

दुबई। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं, लेकिन यह मैच जो टीम जीतेगी वह ग्रुप ए में शीर्ष स्थान के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इस मैच में टॉस की भूमिका अहम होगी।भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। टीम प्रबंधन दोनों खिलाड़ियों को आराम दे सकता है। देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड जैसे मजबूत प्रतिद्वंदी को देखते हुए विजयी संयोजन के साथ उतरती या प्लेइंग 11 में कुछ फेरबदल होते हैं।कीवी टीम में अच्छे स्पिनर और एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है।

जिससे भारत के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। फिर भी यह मुकाबला इसलिए अहम है क्योंकि ग्रुप की स्थिति में बदलाव हो सकता है जिससे सेमीफाइनल में खेलने वाले प्रतिद्वंदियों का निर्धारण होगा।हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 118 वनडे मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें से भारत ने 60 और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं। इसके अलावा, सात मुकाबले बिना किसी नतीजे के खत्म हुए हैं और एक मैच टाई रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में इन दोनों टीमों का केवल एक बार सामना हुआ है, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!