Dark Mode
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में भारत सबसे ऊपर, अमेरिका और ब्रिटेन छूटे पीछे

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में भारत सबसे ऊपर, अमेरिका और ब्रिटेन छूटे पीछे

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर पूरी दुनिया में काफी तेजी से काम हो रहा है। भारत भी एआई पर काफी गंभीरता से काम कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक सर्वे के हलावे से कहा है कि भारत एआई की दौड़ में पूरी दुनिया में टॉप पर है।

रिपोर्ट में एआई अपनाने की प्रगति, तत्परता, चुनौतियों और गति और एआई सफलता प्राप्त करने संबंधित डाटा की विस्तार से जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश एआई अपनाने और इनोवेशन में अग्रणी हैं। इसके विपरीत, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसे देशों को इस तकनीकी प्रगति में पिछड़े हुए देशों के रूप में पहचाना जाता है। इस सर्वे में दस देशों के 1,300 से अधिक अधिकारियों को शामिल किया गया था।

इस रिपोर्ट के अनुसार भारत, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे अग्रणी देशों में 60 फीसदी कंपनियों के पास एआई परियोजनाएं चल रही हैं या पायलट चरण में हैं। इसके विपरीत स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, जापान जैसे एआई-पिछड़े देशों में केवल 36 प्रतिशत कंपनियों ने इसी तरह की एआई पहल शुरू की है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!