Dark Mode
India ने महिला 50 मीटर थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता

India ने महिला 50 मीटर थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता

भारतीय निशानेबाजों ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। आशी चौकसी, माणिनी कौशिक और सिफ्ट कौर सामरा की तिकड़ी क्वालीफिकेशन में 1764 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
मेजबान चीन ने कुल 1773 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि दक्षिण कोरिया ने 1756 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। सिफ्ट और आशी क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में भी जगह बनाने में सफल रहीं जबकि माणिनी 18वें स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाईं। सिफ्ट ने 594 अंक बनाए जो क्वालीफाइंग में संयुक्त रूप से नया एशियाई रिकॉर्ड है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!