Dark Mode
भारतीय सेना के अधिकारियों ने अलवर सरस डेयरी प्लांट का हैल्थ हाइजेनिक किया निरीक्षण 

भारतीय सेना के अधिकारियों ने अलवर सरस डेयरी प्लांट का हैल्थ हाइजेनिक किया निरीक्षण 

अलवर: भारतीय सेना के अधिकारियों ने गुरुवार को अलवर सरस डेयरी प्लांट का हैल्थ हाइजेनिक निरीक्षण किया। यहां फूड सेफ्टी आयोग की ओर से तय आईएसओ मानकों के पर प्लांट खरा मिला। जिसके कारण अफसरों ने अधिकारियों को टीम के कामकाज की सराहना की।डेयरी के एमडी ने बताया कि सेना की ओर से हर साल हैल्थ हाइजेनिंग निरीक्षण किया जाता है। यह निरीक्षण भारतीय सेना एवं आमजन को स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता युक्त दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ जैसे घी, पनीर, छाछ, लस्सी, दही श्रीखण्ड, पैलेवर्ड मिल्क, बटर इत्यादि की आपूर्ति के मध्यनजर किया जाता है। अलवर प्लांट का निरीक्षण करने आए अधिकारी को प्लांट में बेहतर साफ-सफाई मिली। सब प्वाइंट पर कामकाज बेहतर मिला। इसके बाद प्लांट को सर्टिफिकेट भी दिया गया। ताकि प्लांट में आगे भी साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखकर कार्य किया जाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!