
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मना रहे 38वां जन्मदिन
आज यानी की 30 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह 'हिटमैन' के नाम से भी जाने जाते हैं और रोहित शर्मा ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। रोहित शर्मा ने विश्व क्रिकेट में भारत का नाम रोशन किया है। रोहित शर्मा जितने खतरनाक बल्लेबाज हैं, उससे कहीं ज्यादा वह चतुर-चालाक कप्तान हैं। पिछले कुछ सालों के उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने दुनिया भर में लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर रोहित शर्मा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में महाराष्ट्र के नागपुर में 30 अप्रैल 1987 को रोहित शर्मा का जन्म हुआ था। वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। इनके पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा था, जोकि एक ट्रांसपोर्ट फर्म में केयरटेकर थे। वहीं उनकी मां का नाम पूर्णिमा शर्मा था। रोहित शर्मा ने स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की।