भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा परिणाम की दी जानकारी
वैर . गायत्री शक्तिपीठ पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक हीरालाल सोनी ने की तथा विशेष अतिथि के रूप उप जॉन जिला प्रभारी नरेंद्र जोशी, व गायत्री शक्तिपीठ भरतपुर के डॉक्टर जय सिंह क एवं राजेंद्र लक्षकार ने भाग लिया, इस अवसर पर नरेंद्र जोशी ने बालिकाओं को सावित्री शिविर जो कि गायत्री तपोभूमि मथुरा में माह जून में चलेगा उसके बारे में जानकारी दी एवं डॉ जयसिंह कहरवार ने माह सितंबर 2023 में भरतपुर जिले में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय गायत्री यज्ञ की रूपरेखा के बारे में बताया। गायत्री शक्तिपीठ वैर के मुख्य ट्रस्टी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि
हीरालाल सोनी, संयोजक ने वर्ष 2022 में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वैर तहसील के परिणामों के बारे में जानकारी दी है जिसमें
कुमारी शिवानी परमार पुत्री दीवान सिंह कक्षा 10, रा. उ. मा. वि., वैर , स्थान द्वितीय जिला स्तर, पुरस्कार राशि 400 रुपए , तथा तहसील स्तर के परिणामों में 2. पीयूष जैन पुत्र अमरसिंह, कक्षा 9, रा. उ. मा. वि., वैर स्थान प्रथम पु.राशि 100रु,
3 -. पवन कुमार पुत्र सतीश कुमार, कक्षा 10, रा. उ. मा. वि., वैर, स्थान प्रथम, पु.राशि 100 रू,
4 --कु. लवली पुत्री हरिसिंह, कक्षा 10, रा. उ. मा. वि., वैर, स्थान तृतीय, पु. राशि 50 रू, 5---. मोनिका कुमारी पुत्री महेश चंद, कक्षा 12 रा. उ. मा. वि., वैर, स्थान द्वितीय , पु. राशि 70रु, 6.--- कु. मुस्कान गुर्जर पुत्री संतोष गुर्जर, कक्षा 8, रा. उ. मा. वि., सिरस, स्थान द्वितीय, पु. राशि 70 रू, 7.--- नमन सोनी पुत्र सुनील सोनी, कक्षा 11, रा. उ. मा. वि., सिरस, स्थान प्रथम, पु. राशि 100, 8---. परवीन कुमार पुत्र बृजेंद्र सिंह, कक्षा 12, रा. उ. मा. वि., सिरस, स्थान प्रथम, पु. राशि 100 रू ने स्थान प्राप्त किया,
इस अवसर पर मती अलका , हंसाराम , हेमंत गर्ग, भरोसी लाल एवं श्याम लाल पाल एवं मटरू सैनी उपस्थित रहे |