Dark Mode
मुख्यमंत्री से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात

मुख्यमंत्री से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात

जयपुर.  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। गहलोत ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए सेवा की शुरूआत का महत्वपूर्ण अंग होता है। आप सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। समाज के सभी वर्गों के कल्याण की भावना से कार्य करें। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में सुरभि गोयल, पूजा झा, अमित गेट, भविष्य देसाई और भावेश चौधरी शामिल हुए। सभी अधिकारी राजस्थान में एक सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं। इस अवसर पर हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक हेमंत कुमार गेरा और नोडल अधिकारी डॉ. राकेश सिंघल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!