इंडियन स्कूल की खुशबू शर्मा रही अव्वल
जायल - कस्बे की इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वी विज्ञान वर्ग का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । विद्यालय की छात्रा खुशबू शर्मा पुत्री प्रभुराम शर्मा ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जायल नगर पालिका क्षेत्र में अव्वल रही। विद्यालय के छात्र प्रमोद तिवारी पुत्र गौतम प्रसाद तिवारी ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल 19 होनहार विद्यार्थियों को विद्यालय की टीम ने उनके घर जाकर मंगल तिलक लगाकर माला पहना कर मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार पाराशर ने सभी होनहारों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।