Dark Mode
मनमोहन सिंह के सम्मान में भारतीय खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी

मनमोहन सिंह के सम्मान में भारतीय खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे। भारत के आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में बृहस्पतिवार रात को दिल्ली में निधन हो गया। वह 2004-14 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री थे। उन्हें 1991 में भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय टीम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की याद में, सम्मान के तौर पर बांह पर काली पट्टी बांध रही है।’’ ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की शुरुआत छह विकेट पर 311 रन से आगे से की है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!