Dark Mode
भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत के साथ शुरूआत

भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत के साथ शुरूआत

संगीता कुमारी की हैट्रिक समेत अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपने पहले मैच में सिंगापुर को 13 . 0 से हराया। विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज भारत का सामना पूल ए के मैच में 34वीं रैंकिंग वाली टीम से था।
तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के लिये संगीता (23वां, 53वां, 47वां मिनट) ने तीन गोल किये जबकि नवनीत कौर ने 14वें मिनट में लगातार दो गोल दागे। दीपिका (11वां), सुशीला चानू (आठवां), उदिता (छठा), नेहा (19वां), दीप ग्रेस इक्का (17वां), सलीमा टेटे (35वां), वंदना कटारिया (56वां) और मोनिका (52वां) ने गोल दागे।सिंगापुर की टीम भारतीय गोल पर हमले भी नहीं बोल सकी। भारत को अब 29 सितंबर को मलेशिया से खेलना है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!