Dark Mode
उबर कप क्वार्टर फाइनल में जापान से हारी भारतीय महिला टीम

उबर कप क्वार्टर फाइनल में जापान से हारी भारतीय महिला टीम

चेंगडू। अष्मिता चालिहा ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन युवा और अनुभवहीन भारतीय महिला टीम को उबर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जापान ने 3 . 0 से हराया। पी वी सिंधू के बगैर खेल रही भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में कनाडा और सिंगापुर को हराकर नॉकआउट के लिये क्वालीफाई किया था लेकिन आखिरी लीग मैच में उसे चीन ने 5 . 0 से मात दी थी। दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी चालिहा को 67 मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी आया ओहोरी ने 21 . 10, 20 . 22, 21 . 15 से हराया।

ईशारानी बरूआ को दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने 21 . 15, 21 . 12 से शिकस्त दी। वहीं राष्ट्रीय चैम्पियन प्रिया के और श्रुति मिश्रा को दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा ने 21 . 8, 21 . 9 से हराया। भारत तीन बार 1957, 2014 और 2016 में उबर कप सेमीफाइनल में पहुंचा है। गत चैम्पियन पुरूष टीम थॉमस कप क्वार्टर फाइनल में चीन से खेलेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!