INFORMATION : FY-2025 में 7% रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ
एशियन डेवलपमेंट बैंक ने अपने अनुमान को 0.3% बढ़ाया,
इन्वेस्टमेंट और डिमांड में बढ़ोतरी इसका कारण
नई दिल्ली . एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने मौजूदा वित्त वर्ष (2024-25) के लिए भारत के GDP ग्रोथ का अनुमान 0.3% बढ़ाकर 7% कर दिया है। ADB ने इससे पहले अपना अनुमान 6.7% रखा था। ADB को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में निवेश के साथ कंज्यूमर डिमांड में बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिसके चलते उसने ग्रोथ प्रोजेक्शन को बढ़ाया है।
---
-मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में तेज और मजबूत ग्रोथ हुई है।
-कंज्यूमर डिमांड में सुधार के चलते ओवरऑल ग्रोथ में सुधार हुआ है।
- इन्फ्लेशन में कमी के चलते मॉनेटरी पॉलिसी में सुधार की उम्मीद है।
--
हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने FY25 के लिए GDP अनुमान 0.2% बढ़ाकर 6.6% कर दिया है। वहीं, वर्ल्ड बैंक ने FY24 के लिए भारत का GDP अनुमान 1.2% बढ़ाकर 7.5% कर दिया है। वर्ल्ड बैंक को सर्विस और इंडस्ट्रियल सेक्टर में तेजी की उम्मीद है जिस कारण उसने अनुमान बढ़ाया है।
--
RBI को FY25 में 7% GDP ग्रोथ की उम्मीद
रिजर्व बैंक ने 2 महीने पहले फरवरी में मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग के बाद GDP और महंगाई का अनुमान जारी किया था।
FY25 में रियल GDP ग्रोथ अनुमान को 6.70% से बढ़ाकर 7% कर दिया था।
FY25 के लिए RBI ने रिटेल महंगाई का अनुमान 4.50% दिया था।
--
दो तरह की होती है GDP
GDP दो तरह की होती है। रियल GDP और नॉमिनल GDP। रियल GDP में गुड्स और सर्विस की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है। फिलहाल GDP को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है। वहीं नॉमिनल GDP का कैलकुलेशन करंट प्राइस पर किया जाता है।