Dark Mode
भारत की UPI सेवाएं Sri Lanka और Mauritius में शुरू

भारत की UPI सेवाएं Sri Lanka और Mauritius में शुरू

नयी दिल्ली। भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवाएं सोमवार को श्रीलंका और मॉरीशस में शुरू की गईं। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने भी हिस्सा लिया। श्रीलंका और मॉरीशस में भारतीय सेवाओं की शुरुआत दोनों देशों के साथ भारत के बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की पृष्ठभूमि में हुई है। इससे श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत की यात्रा करने वाले इन देशों के नागरिकों के लिए यूपीआई की सेवा उपलब्ध होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!