IndiGo के शेयर सुर्खियों में, प्रमोटर्स ने बनाई हिस्सेदारी बेचने की योजना
इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार के कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली है। इसके पीछे कारण बताया गया कि प्रमोटर राकेश गंगवाल और चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट आज ब्लॉक डील के जरिए एयरलाइन के 1.47 करोड़ शेयर बेचने वाले हैं। आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को सुबह 9.40 बजे बीएसई पर इंडिगो के शेयर 1.12 फीसदी गिरकर 4804.95 रुपये पर आ गए। वहीं एनएसई पर शेयर 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 4,804.90 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। सौदे के संबंध में जानने वालों ने बताया कि इस सौदे की कीमत लगभग 850 मिलियन डॉलर या लगभग 6,750 करोड़ रुपये हो सकती है। शेयरों को 4,593 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक मूल्य पर बेचे जाने की उम्मीद है, जो मौजूदा बाजार मूल्य से कम है। इंडिगो के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल ने फरवरी 2022 में बोर्ड से इस्तीफा देने के बाद एयरलाइन में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम करने के इरादे की घोषणा की। पिछले दो वर्षों में, गंगवाल और उनकी संबंधित संस्थाएँ चरणबद्ध तरीके से अपनी हिस्सेदारी बेच रही हैं। उल्लेखनीय है कि शोभा गंगवाल पहले ही कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच चुकी हैं।