अनशन पर बैठी इंदिरा देवी की तबीयत बिगड़ी, बीकानेर रैफर
रायसिंहनगर . ग्राम पंचायत खाटां के बाहर सरपंच रविंद्र व ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश पर कार्यवाही की मांग को लेकर चल रहे धरने के पांचवें दिन अनशन पर बैठे 81 वर्षीय इंदिरा देवी की तबीयत बिगड़ गई, पुलिस ने इंदिरा देवी को रायसिंहनगर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से राजनीतिक दबाव के चलते इंदिरा देवी को श्रीगंगानगर की बजाए बीकानेर रैफर कर दिया गया, जबकि इंदिरा देवी खुद चलकर एंबुलेंस में बैठी,सवाल यह उठता है कि इंदिरा देवी को किस राजनेता के दबाव में बीकानेर रेफर किया गया, ग्राम पंचायत के समक्ष पिछले 5 दिनों से सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी पर मूल रिकॉर्ड गायब करने के आरोप में धरना चल रहा है ,लेकिन अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है