Dark Mode
इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना प्रथम चरण आज शुरू

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना प्रथम चरण आज शुरू

डीडवाना. प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने आज इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के प्रथम चरण की शुरुआत करते हुए महिलाओं को स्मार्ट फोन का वितरण शुरू कर दिया है आज डीडवाना कुचामन जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम डीडवाना के कुचामन रोड़ स्थित ज्योतिबा फूले शिक्षण संस्थान में लाभार्थी उत्सव संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में आज संवाद कार्यक्रम में चालीस महिलाओं को मोबाइल वितरण किए गए। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने भी लाभार्थियों से संवाद किया, संवाद के दौरान डीडवाना की केशरदेवी से संवाद किया तो केशर देवी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के लिए धन्यवाद जताया साथ ही डीडवाना को नया जिला बनाए जाने पर भी धन्यवाद जताया। मुख्यमंत्री ने भी नए जिले की बधाई दी। गौरतलब है की योजना के तहत डीडवाना जिलेभर में प्रथम चरण में ग्रामीण क्षेत्र में 61,210 स्मार्ट फोन वितरित किए जायेंगे जिसमे डीडवाना 9045, कुचामन 9145, लाडनूं 8954, मकराना 9824, मौलासर 6540, नावां 6912 और परबतसर में 10790 स्मार्ट फोन होंगे वितरित, वही जिले के शहरी क्षेत्र में 10,162 स्मार्ट फोन वितरित होंगे जिनमें डीडवाना 1560, कुचामन 2220, लाडनूं 2293, मकराना 2591, नावां 868 और परबतसर में 630 स्मार्ट फोन का योजन के तहत वितरण होगा।जिसमे जिला कलक्टर सीताराम जाट एडीएम श्योराम वर्मा एसडीएम जितु कुलहरि नगर पालिका चैयरमेन रचना होलानी ईओ रोहित मील विडियो गणेशाराम उपाध्याय बाबु खान बेगाना आदि मोजुद रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!