धरियावद गाडरियावास नया फला में इंद्रदेव प्रसन्न यज्ञ संपन्न
धरियावद। गाडरियावास नया फला स्थित प्राचीन श्री इंद्रदेव धूणी सेवा संस्थान पर रविवार को श्री इंद्रदेव प्रसन्न यज्ञ का आयोजन किया गया। संस्थान अध्यक्ष रामलाल गाडरी ने बताया कि यह यज्ञ नया फला निवासी प्रभुलाल गायरी एवं रमेश गायरी की ओर से एक दिवसीय रूप में आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर अच्छी बारिश की कामना की गई। किसानों ने सूख रही फसलों को जीवनदान देने हेतु भगवान इंद्रदेव से आशीर्वाद मांगा। पूरे गांव में इंद्रदेव की जय-जयकार गूंज उठी और धार्मिक माहौल बना रहा। आयोजन का समापन भगवान इंद्रदेव की महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर राधाकृष्ण मंदिर के संत मोहन जी महाराज, बदरा भोपाजी, लक्ष्मण भोपाजी, भेराभाई गायरी, पूर्व सरपंच रामा भोपाजी, समाज के पूर्व अध्यक्ष भैराजी गायरी, उदा भोपाजी, नारायणलाल जी, कालूलाल जी, प्रेमजी हमेरा भोपाजी, मोतीलाल गायरी, रघुनाथ गोबरा भोपाजी, पोखरजी गायरी, नारायण जी, कान्हाजी भोपाजी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इंद्रदेव धूणी संस्थान के उपाध्यक्ष देवीलाल गायरी, सदस्य दूल्हे सिंह देवड़ा, रमेशचंद्र गायरी, जगदीश गायरी, श्रवण गायरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।