लायंस क्लब सनराईज का पदस्थापना कार्यक्रम संपन्न
सीकर। लायंस क्लब्स का सामूहिक पदस्थापना कार्यक्रम लोहिया रिसोर्ट में आयोजित किया गया जिसमें लायंस क्लब सनराइज की नवगठित कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत पाल लायन ओम प्रकाश गग्गर पदस्थापना अधिकारी लायन आलोक अग्रवाल मुख्य वक्ता पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन द्वारका जालान व विशिष्ट अतिथि सह प्रांतपाल प्रथम लायन सुनील अरोड़ा,रीजन चेयरपर्सन लायन शिव प्रसाद सोनी व जोन चेयरपर्सन लायन शरद शर्मा रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष पद पर लायन डॉक्टर सम्पति मिश्रा सचिव पद पर सुनीता जोशी कोषाध्यक्ष पद पर विनय जैन को शपथ दिलाई गई।पूर्व अध्यक्ष लायन अर्चना शर्मा ने डॉ सम्पती मिश्रा को जिम्मेदारी का गेम्बल सौपा। उपाध्यक्ष प्रथम लॉयन सुगन चंद कुमावत द्वित्तीय उपाध्यक्ष कमला रणवा व तृतीय उपाध्यक्ष रमाकांत अग्रवाल को बनाया गया। निदेशक मंडल में लायन डॉ बी एल रणवाँ,डॉ एन डी मिश्रा लायन मधु सोनी ,एम जे एफ लायन अनुराग सक्सेना ने शपथ ली सह सचिव पद पर लायन मधुलिका सक्सेना व सह कोषाध्यक्ष पद पर लायन प्रिया अग्रवाल पद स्थापित स्थापित हुई। चेयर पर्सन मेंबरशिप ग्रोथ कमेटी रविंद्र शर्मा, चेयर पर्सन सर्विस एक्टिविटी लायन स्वाति बियानी क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन दिनेश बियानी, चेयरपर्सन मार्केटिंग अरुणा कुमावत टेल ट्विस्टर ललिता जांगिड़ टेमर नेहा जैन पी आर ओ पद पर डॉक्टर अरुण जांगिड़ ने शपथ ली।