Dark Mode
इंडकशन कार्यशाला की आयोजित

इंडकशन कार्यशाला की आयोजित

सीकर। धोद रोड़ स्थित विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी, सीकर में इंडकशन टेऊनिंग कार्यशाला हुई। इस कार्यशाला में दो अनुभवी रिसोर्स परसन ने सभी शिक्षकों को विद्यालय के कार्य कलापों को आगे बढ़ाने की विधाओं को समझाया। विद्यालय में इंटरनेट के प्रयोग पर प्रकाश डालते हुए, छात्रों को पढ़ाने के नये तरीके बतायें। सभी शिक्षकों को नई शिक्षा नीति से अवगत कराया। कार्यशाला में पाँच विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। सभी शिक्षकों को सी.बी.एस.ई की ओर से प्रमाण पत्र दिये गये। अन्त में विद्यालय कार्यशाला के रिसोर्स परसन हेमा जोशी, पिलानी व रिजू वास्तव, जयपुर ने सम्बोधित करते हुए शिक्षा के नये तरीको को अपनाने के लिए कहा। विद्यालय की सीईओ अनुराधा पाण्डें व डायरेक्टर एकेडमिक योगेश कुमार कुलश्रेष्ठ ने धन्यवाद दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!