Dark Mode
उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने पुष्कर में की पूजा अर्चना व जलाभिषेक

उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने पुष्कर में की पूजा अर्चना व जलाभिषेक

 
 
      अजमेर । उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुतंला रावत एवं आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने सोमवार को पुष्कर में पूजा अर्चना की।
      उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत सोमवार को अजमेर जिले के प्रवास पर हैं। उन्होंने पुष्कर में ब्रह्म मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके पश्चता गायत्री मन्दिर एवं भूणा जी मन्दिर में भी दर्शन किए। यहां मन्दिर कार्यकारीणी के साथ तीर्थ स्थल के विकास के सम्बन्ध में चर्चा की गई। स्थानीय नागरिकों ने गुर्जर आस्था के अनुसार श्मशान भूमि आवंटन की मांग रखी। भूमि आवंटन के सम्बन्ध में सक्षम स्तर से प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। यहां की गौशाला का भी अवलोकन किया गया।
 
पुष्कर के प्रेमप्रकाश आश्रम स्थित अटमटेश्वर महादेव मन्दिर में दुग्धाभिषेक कर विधी विधान के साथ पूजा की गई। पूजा जयप्रकाश पाराशर एवं विरेन्द्र पाराशर ने मंत्रोचारण के साथ सम्पन्न कराई। 
     इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, सौरभ बजाड़, नौरत गुर्जर, नवीन कच्छावा, संजय पाराशर, सर्वेश पारीक, ओम डोल्या, बैद्यनाथ पाराशर, अरूण पाराशर, जगदीश कुर्डिया, घनश्याम सिंह कडैल, उपखण्ड अधिकारी  निखिल कुमार, देवस्थापन विभाग के सहायक आयुक्त  गिरीश बच्चानी सहित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!