120Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ Infinix Zero 5G 2023 सीरीज ने मारी धमाकेदार एंट्री
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Infinix ने शनिवार को भारत में ब्रांड के लेटेस्ट 5G-सक्षम स्मार्टफोन के तहत Zero 5G 2023 और Infinix Zero 5G 2023 Turbo को लॉन्च कर दिया था। नए Infinix Zero सीरीज में आपको Mediatek Dimensity प्रोसेसर मिलता हैं। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
Infinix Zero 5G 2023 के स्पेसिफिकेशंस
Infinix Zero 5G 2023 और Infinix Zero 5G 2023 टर्बो में चिपसेट के अलावा लगभग सभी फीचर्स एक समान है। आइये इनके बारे में जानते हैं। Infinix Zero 5G 2023 और Infinix Zero 5G 2023 टर्बो में 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच के साथ 6.78-इंच का फुल-HD+ (1,080x2,460 पिक्सल) डिस्प्ले और होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन मिलता है। जहां Infinix Zero 5G 2023 MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ आता है, वहीं Infinix Zero 5G 2023 Turbo में MediaTek Dimensity 1080 5G प्रोसेसर दिया गया है।
Infinix Zero सीरीज के नए स्मार्टफोन क्वाड रियर फ्लैश और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आते हैं। इस कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के शूटर शामिल हैं। सेल्फी के लिए Infinix ने डुअल फ्रंट फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।
कम रोशनी की स्थिति में बेहतर इमेज कैप्चर करने के लिए कैमरा यूनिट सुपर नाइट मोड को सपोर्ट करती है। Infinix Zero 5G 2023 में 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जबकि टर्बो संस्करण में 256GB इन-बिल्ट स्टोरेज है। दोनों स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।