महंगाई राहत कैम्प : 1951 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड किए जारी
अजमेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में लाभार्थी बढ़ चढ़कर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। सोमवार को महंगाई राहत कैम्पों के अर्न्तगत विभिन्न योजनाओं के तहत 1951 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए और 840 परिवार लाभांवित हुए।
*विभिन्न योजनाओं में आज जारी किए मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड*
सोमवार को अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 191 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 388 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 388 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 06 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए 635 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इन्द्रा गांधी गैस सिलेंडर योजना के लिए 53 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 87 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 117 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 47 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 39 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया।
*ये हैं… स्थाई कैंप*
नगर निगम की ओर से स्थाई कैंप आयोजित किए जा रहे हैं प्रमुख रूप से हरीभाऊ उपाध्याय नगर सामुदायिक भवन, सुभाष उद्यान के सामने प्राइवेट बस स्टैंड, गांधी भवन, धोला भाटा स्थित सामुदायिक भवन, कलेक्ट्रेट परिसर, जयपुर रोड स्थित टीटी कॉलेज, चंद्रवरदाई खेल स्टेडियम, भगवान गंज स्थित पृथ्वीराज नगर सामुदायिक भवन, आदर्श नगर स्थित गांधी पार्क, जॉन्स गंज गाड़ी मालयान पशु चिकित्सालय, सुखाड़िया उद्यान गुर्जर धरती, भागचंद सोनी नगर स्थित सामुदायिक भवन, दरगाह बाजार स्थित मोती कटला चौक, रामवीर स्टेशन माली मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन, पंचशील नगर स्थित महात्मा पार्क, वैशाली नगर स्थित बधिर विद्यालय, पुलिस लाइन सामुदायिक भवन पीडब्ल्यूडी क्वार्टर्स के पास, शिव मंदिर भजन गंज, केशव नगर सामुदायिक भवन और नगर निगम परिसर में स्थाई कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।