Dark Mode
महंगाई राहत कैम्प : सोमवार को 4428 परिवारों को मिला लाभ

महंगाई राहत कैम्प : सोमवार को 4428 परिवारों को मिला लाभ

तीन वार्डों में रजिस्ट्रेशन लगभग पूर्ण होने पर हटाए और तीन नए स्थानों का किया चयन 

 
अजमेर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अर्न्तगत सोमवार को 4428 लार्भाथियों के परिवारों को लाभ दिया गया। इन लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत रजिस्ट्रेशन करते हुए 12 हजार 198 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए। अब तक 63 हजार 971 परिवार लाभांवित हो चुके हैं। 
लार्भाथियों ने प्राप्त किया मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का  लाभ
        सोमवार को  अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 1578 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 2585 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 2585 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 35 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए 3590 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इन्द्रा गांधी गैस सिलेंडर योजना के लिए 298 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 295 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 848 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 92 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 292 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया।
नौसर ने सात योजनाओं में करवाया रजिस्ट्रेशन
घूघरा गांव निवासी नौसर देवी ने सात योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराया है। उनका मानना है कि सरकार ने महंगाई राहत शिविर के माध्यम से गरीब परिवारों को राहत देने का काम किया है। सरकार की इन योजनाओं के माध्यम से कई परिवार लाभांवित होंगे। उन्होंने प्रमुख रूप से पेंशन, अन्नूपूर्णा, कामधेनु, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, बिजली योजना के तहत मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त किए हैं। सरकार का यह सरहानीय कदम है। 
सरकार का अच्छा कदम 
शास्त्रीनगर निवासी विजय का मानना है कि राज्य सरकार का यह कदम अच्छा है। आम आदमी से जुड़ी योजनाओं को इसमें शामिल किए गए है। इन योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाने से महंगाई से राहत मिलेगी। इन योजनाओं को सबको लाभ लेना चाहिए। राज्य सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। इन शिविरों के माध्यम से महंगाई से राहत मिलेगी। उन्होंने चार योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड लिए हैं।  
प्रशासन शहरों के संग अभियन शिविर
प्रशासन शहरों के संग अभियान व महंगाई राहत शिवर मंगलवार को चार वार्डों में आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख रूप से वार्ड नंबर 04 में संतकंवर राम कॉलोनी, वार्ड नंबर 24 में रेलवे हॉस्पिटल के पीछे रेलवे कॉलोनी, वार्ड नंबर 64 में सामुदायिक भवन पुलिस लाइन और वार्ड नंबर 44 में सोफिया हिन्दी मीडियम स्कूल भट्‌टा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 
ये हैं… स्थाई कैंप 
नगर निगम की ओर से आमजन की सुविधा के लिए शहर में स्थाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का  सामना नहीं करना पड़े। प्रमुख रूप से वार्ड नंबर 2 में  हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 67 में  सुभाष उद्यान के सामने प्राइवेट बस स्टैंड, वार्ड नंबर 15 गांधी भवन के सामने रेलवे स्टेशन पार्किंग में, वार्ड 47 में धोलाभाटा  स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 68 में कलेक्ट्रेट परिसर, वार्ड नंबर 62 में  जयपुर रोड स्थित टीटी कॉलेज, वार्ड नंबर वार्ड नंबर 31 में चन्द्रवरदायी नगर खेल स्टेडियम, वार्ड नंबर 23 में  भगवान गंज  पृथ्वीराज नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 38 में आदर्शनगर स्थित गांधी पार्क, वार्ड नंबर 34 में जोंसगंज गढ़ी मालियान जानवरों के अस्पताल के पास, वार्ड नंबर 48 में नसीराबाद रोड स्थित सुखाडिया नगर उद्यान गुर्जर धरती, वार्ड नंबर 5 में भागचंद सोनी नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 70 में  दरगाह बाजार स्थित मोती कटला चौक, वार्ड नंबर 17 में माली मोहल्ला ट्राम्बे स्टेशन स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 76 में पंचशील स्थित महात्मा गांधी पार्क, वार्ड नंबर 62 में बधिर विद्यालय वैशाली नगर, वार्ड नंबर 69 में नगर निगम परिसर लाभार्थी इन कैंपों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 
तीन स्थाई कैंप हटाए और तीन नये स्थानों का चयन 
नगर निगम की ओर से लाभार्थियों की सुविधा हेतु स्थाई कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। तीन स्थाई कैंपों में लगभग रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने पर प्रमुख रूप से वार्ड नंबर 34 में  खानपुरा एसटीपी, वार्ड नंबर 74 में छतरी योजना स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 53 में कल्याणीपुरा में स्थाई कैंप को हटाया गया है। इनके स्थान पर तीन नये कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से वार्ड नंबर 77 केशव नगर सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 49 केडीएबी स्कूल अलवर गेट और वार्ड नंबर 44 सामुदायिक भवन शिव मंदिर के पास भजनगंज में लगाए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!