महंगाई राहत कैम्प नयापुरा मैं हुआ संपन्न
झालावाड़. प्रशासन गांवों के संग अभियान व महंगाई राहत कैम्प का आयोजन ग्राम पंचायत नयापुरा मुख्यालय पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डाॅक्टर गिर्राज मीणा युथ कांग्रेस जिलाअध्यक्ष प्रत्याक्षी द्वारा ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए पेंशन योतनाए चिरंजीवी योजनाए फ्री बिजली योजनाए फ्री राशन योजनाए उज्ज्वला गैस सिलेण्डर 500 रूपयें में उपलब्ध करवाने आदि सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं लाभ वितरण किये गये। अब तक 23000 से अधिक परिवारों को 122000 से ज़्यादा योजनाओं का लाभ वितरित किया जा चुका है ! आज 4200 योजनाओं का लाभ वितरण किया गया ! कैम्प में शिविर प्रभारी जनक सिंह, उपखण्ड अधिकारी, सीबीईओ रामलाल मीणा, तहसीलदार भेरूलाल, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा, सहकारिता विभाग के ऋण पर्यवेक्षक राम कल्याण शर्मा, चुरेलिया ग्राम सेवा सहकारी समिति व्यवस्थापक, समाजसेवीशंकर लाल मीणा, ब्लाॅक अध्यक्ष कांग्रेस रामबिलास मीणा, सरपंच कविता मीणा व गणमान्य नागरि उपस्थित रहें ! शिविर के दौरान आए मामले में कार्रवाई करते हुएखेल मैदान विद्यालय , खेजडा व आम रास्ता मेन रोड से होली का खूँट तक का अतिक्रमण प्रशासन द्वारा हटाया गया!