महंगाई राहत शिविर कांग्रेस सरकार सहरानीय कदम : पूर्व विधायक श्रवण कुमार
सूरजगढ़। महंगाई राहत शिविर कांग्रेस सरकार का एक सहरानीय कदम है ये बाते विधानसभा क्षेत्र के काकोड़ा ग्राम पंचायत में चल रहे महंगाई राहत शिविर में पहुंचे पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि आमजन महंगाई राहत शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में लाभार्थियों को मंहगाई राहत गारंटी कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने आमजन की समस्या भी सुनी। इस अवसर सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी कविता गोदारा, तहसीलदार स्वाति झा,पंचायत समिति विकास अधिकारी कृष्ण कुमार चावला,प्रधानाचार्य मंजू,उप प्रधानाचार्य महिपाल सिंह,ग्राम पंचायत काकोड़ा सरपंच संदीप डैला सहित लाभार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।