Dark Mode
आमेट पंचायत समिति में ग्रामीण क्षैत्र का महंगाई राहत कैंप शुरू

आमेट पंचायत समिति में ग्रामीण क्षैत्र का महंगाई राहत कैंप शुरू

आमेट. जिला कलेक्टर राजसमंद कें निर्देशों  के अनुक्रम में महंगाई राहत स्थाई कैंप ग्रामीण क्षेत्र का शनिवार को पंचायत समिति आमेट कार्यालय में उपखंड अधिकारी श्रीमती रक्षा पारीक, विकास अधिकारी शैलेंद्र पी खींची की उपस्थिति में प्रारंभ किया!जिसमें जिसमें ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के लाभार्थी दस स्कीमों का रजिस्ट्रेशन करवा कर लाभ प्राप्त कर सकेंगे । उक्त शिविर 30 जून 2023 तक स्थाई रूप से पंचायत समिति कार्यालय आमेट में लगा रहेगा। इसमें चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना ,          प्रतिमाह 100 यूनिट यूनिट बिजली फ्री, किसानों को प्रतिमा 2000 यूनिट बिजली फ्री, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाप्रति माह हजार रुपए, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मनरेगा 125 दिन रोजगार योजना  सहित 10 योजनाओं का लाभ स्थाई कैंप में प्रदान किया जाएगा। स्थाई कैंप प्रभारी लच्छीराम  रेगर सहायक कृषि अधिकारी ने बताया कि समस्त लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा।  कैंप में सीताराम खटीक नायब तहसीलदार,घनश्याम सिंह राव सहायक विकास अधिकारी, सुनीता वैष्णव,गोपाल टेलर,विनोद रेगर, कुलजीत भाटी, किशन सिंह रावत सहित पूरी टीम उपस्थित रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!