महंगाई राहत शिविर की हुई विधिवत शुरुआत,
सूरतगढ़। विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र व नगरपालिका क्षेत्र में 4 जगह महंगाई राहत शिविर, व प्रशासन गांवों के संग, प्रशासन शहरों के संग अभियान का आगाज किया गया।
शहर के 2 वार्डों में शिल्प एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष डूगंरराम गेदर, पुर्व विधायक गंगाजल मील,एडीएम अरविंद कुमार जाखड़, एसडीएम संदीप कुमार ने महंगाई राहत शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया। पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भगवानगढ़ व ढांबा झालार में भी महंगाई राहत शिविर की विधिवत शुरुआत की गई। पुर्व पीसीसी सदस्य हनुमान मील, पंचायत समिति सदस्य हेतराम मील, एसडीएम संदीप कुमार काकड़, तहसीलदार रामकुमार ने फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया। सरकार द्वारा चलाए गए महंगाई राहत शिविर में 10 जन कल्याणकारी योजनाओं। मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क, व कृषि कनेक्शन में 2000 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क में रजिस्ट्रेशन व कार्ड वितरण, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना में रजिस्ट्रेशन व फ़ूड पैकेट वितरण, मनरेगा में रजिस्ट्रेशन व जौब कार्ड वितरण, इंद्रा गांधी शहरी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना में वर्दी की गई, राशि प्रतिमाह 750 व 1500 में संशोधित भुगतान आदेश, मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में स्वास्थय पॉलिसी किट वितरण किया। मुख्यमंत्री ने आमजन को राहत देने के उद्देश्य से बहुत सी योजनाओं की घोषणा की है। जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। लेकिन जागरूकता के अभाव में इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंच ही नहीं पाता। इसके लिए मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत कैम्पों की घोषणा कर दस बड़ी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है कि गहलोत ने जिन योजनाओं और कार्यक्रमों की बजट में घोषणाएं की हैं उनका लाभ निश्चित समय सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ सीधे मिले। कैंप में लाभार्थियों को योजनाओं का पंजीकरण प्रणामपत्र देकर सम्मानित किया।