Dark Mode
महंगाई राहत शिविर , 9 हजार 700 से अधिक पंजीयन

महंगाई राहत शिविर , 9 हजार 700 से अधिक पंजीयन

अब-तक दो दिन में हुए 14 हजार 875 लाभार्थिंयों का पंजीयन

 
अजमेर  । महंगाई राहत शिविर के दूसरे दिन 9 हजार 744 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। नगर निगम की ओर से पांच अलग-अलग स्थानों पर स्थाई और अस्थाई शिविर लगाए गए हैं। मंगलवार को वार्ड नंबर 10 में लौंगिया स्थित सामूदायिक भवन, वार्ड नंबर 37 में माखुपुरा स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 80 में महात्मा गांधी स्कूल, वार्ड नंबर 53 में कल्याणीपुरा स्थित सामुदायिक भवन और नगर निगम परिसर में आयोजित शिविर के दूसरे दिन भी जबरदस्त रूझान रहा। सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन मुख्यमंत्री गैस सिलिंडर योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, फूड पैकेट और निशुल्क बिजली योजना ( घरेलू ) के लिए कराये गए। 
प्रशासन शहरों के संग एवं महंगाई राहत शिविर में सुबह 10 बजे से ही लाभार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। शिविर प्रभारियों द्वारा लाभार्थियों को टोकन दिए गए, ताकि व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। बारी-बारी लाभार्थी अपने दस्तावेजों के आधार पर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन करवाते रहे। पंजीयन होने के पश्चात उन्होंने सरकार द्वारा किए जा कार्यों की सराहना की। शिविर के दूसरे दिन राज्य सरकार की दस महत्वपूर्ण योजनाओं में 9744 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग आयोजित शिविर में 69 ( A ) के तहत 17,  कच्ची बस्ती के तहत 16 पट्‌टे  और दो फ्री होल्ड पट्‌टे वितरित किए गए। 
……और खिल उठे चेहरे
महंगाई राहत शिविर का लाभ लेने के लिए शहरवासी जागरूक नजर आए। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। बीडी श्रमिक राखी ने सरकार की पांच योजनाओं ने पंजीयन करवाया है। प्रमुख रूप से गैस, बिजली, अन्नपूर्णा, चिरंजीवी और चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में पंजीयन कराने के पश्चात मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड हाथ में आने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने सरकार की इन योजनाओं की तारीफ की। 
जनता मुख्यमंत्री को दे रही आशिर्वाद 
सुरेंद्र राठौड़ ने छह योजनाओं में पंजीयन करवाया है। गैस, बिजली, अन्नपूर्णा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, चिरंजीवी और चिरंजीवी दुर्घटना बीमा प्रमुख है। राठौड़ ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को राहत मिल रही है। जनता मुख्यमंत्री को आशिर्वाद दे रही है। पंजीयन के पश्चात अब घरेलू गैस सिलेंडर में 500 रूपये की राहत मिलेगी।  
इन्हें मिले पट्‌टे …
प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर निगम और एडीए की तरफ से शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड नंबर 10 लौंगिया क्षेत्र में आयोजित शिविर में 69 ( A ) के पट्‌टे निगम अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वितरित किए। पट्टा लेने के बाद उन्होंने सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया। 
बुधवार को सात स्थानों पर लगेंगे स्थाई  शिविर 
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत  प्रत्येक कार्य दिवसों में स्थाई मंहगाई राहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार 26 अप्रेल से सात नये स्थानों पर स्थाई शिविर लगाए जाएंगे। प्रमुख रूप से प्राइवेट बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट, गांधी भवन, धोलाभाटा सामुदायिक भवन, हरिभाऊ उपाध्याय नगर सामुदायिक भवन, आरपीएससी के सामने ( टीटी कॉलेज ) में लगाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में दो स्थाई शिविर कल्याणी पुरा सामुदायिक भवन और नगर निगम में 24 अप्रेल से स्थाई शिविर संचालित है। इसी प्रकार 27 अप्रेल से पृथ्वीराज नगर सामुदायिक भवन, चन्द्रवरदायी स्टेडियम, खानपुरा एसटीपी, गांधी पार्क आदर्शनगर, गढ़ी मालियान सामुदायिक भवन, और सुखाडिया उद्यान गुर्जर धरती और 28 अप्रेल से भागचंद सोनी नगर, मोती कटला, माली मोहल्ला सामुदायिक भवन, भगवान महावीर स्कूल, छतरी योजना और बधिर विद्यालय में स्थाई शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!