Dark Mode
पड़िहारा में महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन

पड़िहारा में महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन

 
रतनगढ़ । राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के पंजीकरण हेतु ग्राम पंचायत पड़िहारा में पंचायत समिति द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप का चूरू जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी  प्रधान प्रतिनिधि व पीसीसी सदस्य इन्द्राज खीचड़,  रमेशचंद्र इंदौरिया व रामनारायण व्यास ने अवलोकन किया तथा लाभार्थियों को  योजनाओ में पंजीकरण के बाद गारंटी कार्ड बांटे । शिविर के अवलोकन दौरान उपखंड अधिकारी अभिलाषा सिंह, तहसीलदार बजरंग लाल व विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों से शिविरों में दी जाने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत दिलाने का वादा किया था जिसे पूरा करते हुए प्रदेश में महंगाई राहत शिविरोंं का आयोजन हो रहा है ।प्रदेश में शिविरों में 1 करोड़ से अधिक परिवारों का पंजीयन हो चुका है तथा 4 करोड़ अधिक गारंटी कार्ड लाभार्थियों को मिल चुके हैं। प्रदेश सरकार ने चिरंजीवी योजना, 100 यूनिट प्रतिमाह फ्री घरेलू बिजली,2000 यूनिट कृषि बिजली, पशुओ की फ्री बीमा, 1000 रु न्यूनतम पेंशन सहित कई योजनाओं से जनता को बड़ी राहत मिल रही हैं। सभी जनप्रतिनिधियों ने इन शिविरों के माध्यम से लोगो को ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करा लोगो को राहत पंहुचाये। इस अवसर पर पार्षद राजेश गहलोत,वरिष्ठ कांग्रेस नेता फ़क़ीरचंद दानोदिया, हनुमान मेघवाल छाबड़ी, के डी पठान व पड़िहारा शिविर प्रभारी नितेश हर्षवाल सहित काफी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!