Dark Mode
रतनादेसर में महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन

रतनादेसर में महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन

रतनगढ़ ।  राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के पंजीकरण हेतु ग्राम पंचायत रतनादेसर में पंचायत समिति रतनगढ़ द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप का एडीएम भागीरथ साख ,चूरू जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, पीसीसी सदस्य इन्द्राज खीचड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया व जिलामहामंत्री रामनारायण व्यास ने अवलोकन किया तथा लाभार्थियों को योजनाओ में पंजीकरण के बाद गारंटी कार्ड बांटे। शिविर के अवलोकन दौरान एसडीएम अभिलाषा सिंह, तहसीलदार बजरंग लाल व विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों से शिविर में दी जाने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने बताया कि पूरे देश में जनता महंगाई से त्रस्त है। लोग अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने असक्ष्म है, ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा के दौरान प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत दिलाने का वादा किया था, जिसे पूरा करते हुए प्रदेश में महंगाई राहत शिविरोंं का आयोजन हो रहा है। शिविरों में लगभग 50 लाख परिवारों का पंजीयन हो चुका है तथा 2.25 करोड़ गारंटी कार्ड लाभार्थियों को मिल चुके हैं। पीसीसी सदस्य इन्द्राज खीचड़ ने बताया कि महंगाई राहत शिविर से जरूरतमंद लाभार्थियों को फायदा मिल रहा है, सभी जनप्रतिनिधि इन शिविरों के माध्यम से लोगो को ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करा लोगो को राहत पंहुचाये। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया, जिलामहामंत्री रामनारायण व्यास ने भी विचार व्यक्त किए।महंगाई राहत शिविर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता फ़क़ीरचंद दानोदिया हनुमान मेघवाल छाबड़ी के डी पठान सहित काफी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!