टीडियासर में महंगाई राहत कैंप अधिकारियों ने दी जानकारी
रतनगढ़ . राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के पंजीकरण हेतु ग्राम पंचायत टीडियासर में पंचायत समिति द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप का चूरू जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी प्रधान प्रतिनिधि व पीसीसी सदस्य इन्द्राज खीचड़, ने अवलोकन किया तथा लाभार्थियों को योजनाओ में पंजीकरण के बाद गारंटी कार्ड बांटे। शिविर के अवलोकन दौरान एसडीएम अभिलाषा सिंह, विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक,सीबीईओ भंवरलाल डूडी,ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों से शिविर में दी जाने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर
उपखंड अधिकारी डॉ अभिलाषा चौधरी ने बताया कि प्रदेश में 24 अप्रेल को शुरू शिविरों के माध्यम से अब तक 58 लाख से अधिक परिवारों ने पंजीकरण करवाया है तथा 2 करोड़ 65 लाख से अधिक गारण्टी कार्ड वितरित किये जा चुके हैं। पंचायत समिति के विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को अधिक से अधिक महंगाई राहत शिविरों में पंजीकरण करवाकर अपने हक का लाभ लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने बताया कि महंगाई राहत कैंप मे कुल 10 जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को महंगाई राहत शिविरों में जोड़ा जा रहा है। जिससे वे अपना जीवनस्तर ऊपर उठा सकते हैं। प्रधान प्रतिनिधि व पीसीसी सदस्य इंद्राज खीचड़ ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से आमजन को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है ।इस अवसर पर कांग्रेस नेता नरेश गोदारा,पप्पू कड़वासरा, विजयपाल भुवाल,सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।