Dark Mode
मांगाराम के लिये मंगलदाई हुआ महंगाई राहत कैम्प

मांगाराम के लिये मंगलदाई हुआ महंगाई राहत कैम्प

बाडमेर। ग्राम पंचायत मायलावास, पंचायत समिति सिवाना, जिला बाडमेर में प्रशासन गांवों के संग-2023 के साथ-साथ आजोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्प में मायलावास निवासी नागाराम पुत्र खंगाराराम को उनकी पात्रता अनुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करावाये गये। उन्होने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत 125 कार्य दिवस रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिला।इन सभी योजनओं का लाभ मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!