मंहगाई राहत शिविर आज देवरीजोध में आयोजित
छीपाबडौद. मंहगाई राहत शिविर आज देवरीजोध में आयोजित किया गया। वही शिविर को पूर्व विधायक करणसिंह राठौड़ ने किया संबोधित और कहां की कांग्रेस सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए जनता को जानकारी देने के लिए आता हूं ताकि कोई वंचित ना रहे। शिविर में मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड किए वितरण। शिविर में शिविर प्रभारी एसडीएम धनराज मीणा व तहसीलदार शंभूदयाल मित्तल, विकास अधिकारी संजय शर्मा,बीसीएमओ डॉ हरिसिंह मीना,एसीबीईओ भगवत किशोर नामदेव आफिस कानूनगो मनमोहन सिंह मीना,कांग्रेस नेता बाबू लाल टाटू,केदार लाल नागर सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।