Dark Mode
ग्राम पंचायत कोरटा व बामनेरा में महंगाई राहत शिविर का आयोजन संपन्न

ग्राम पंचायत कोरटा व बामनेरा में महंगाई राहत शिविर का आयोजन संपन्न

 

मुख्यमंत्री गहलोत ने जनता का दुख दर्द समझते हुए महंगाई राहत कैंप प्रदेश की गरीब जनता के लिए अत्यंत लाभकारी एवं फायदेमंद- बेनीवाल

 

सुमेरपुर। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं तथा राज्य के बजट 2023 -24 के प्रावधानों को जन जन तक पहुंचाने के लिए राहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को उपखंड क्षेत्र के कोरटा व बामनेरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महंगाई रात शिविर का आयोजन हुआ जिसमें शहरी क्षेत्र नगर पालिका परिसर एवं संजय नगर सुमेरपुर में आयोजित शिविर आयोजित हुआ । महंगाई राहत शिविर में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री सुनीता बेनीवाल के मुख्य अतिथि में एवं उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल के सानिध्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम बेनीवाल एवं एसडीएम ने आयोजित शिविर का निरीक्षण किया जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर सुनीता बेनीवाल ने ग्रामीणों से कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए लगाए शिविरों में अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया एवं शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता का दुख दर्द समझते हुए महंगाई राहत कैंप चालू किए हैं जो प्रदेश की गरीब जनता के लिए अत्यंत लाभकारी एवं फायदेमंद हैं। बेनीवाल ने बताया कि सीधे-सीधे जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है और शिविर में जनता का आसानी से काम हो रहा है। शिविर में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय नजर आए। इस दौरान उपखंड अधिकारी देवल ने विभिन्न विभागों के लगे काउंटर का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट एवं निस्तारण की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उपखंड क्षेत्र में चल रहे महंगाई राहत शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं और महंगाई से लाभाविन्त रहे हैं। कैंप में परिवारों को मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण किया जा रहा है। मौके पर पंचायत समिति प्रधान उर्मिला कंवर, उप प्रधान गजेंद्र सिंह राणावत,शीला सिंह राजपुरोहित उप प्रधान रानी, कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी डॉ रंजू रामावत, शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, तहसीलदार प्रांजलकंवर, विकास अधिकारी सोहनलाल डारा, अधिशासी अधिकारी ललित सिंह देथा,सरपंच गजेंद्र सिंह कोरटा, सरपंच रमणीक त्रिवेदी के साथ समस्त वार्ड पंचगण समेत अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!