ननेऊ ग्राम पंचायत में महंगाई राहत शिविर का हुआ आयोजन
फलोदी . पंचायत समिति फलोदी की ग्राम पंचायत ननेउ में दो दिवसीय महँगाई राहत कैम्प व प्रशासन गाँव के संग अभियान का आगाज सरपंच मोहम्मदअली द्वारा किया गया। कैम्प में ग्रामीणों द्वारा अपने जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवाकर कम्प्यूटर ऑपरेटर पवन सोलंकी ,कन्हैयालाल ,प्रमोद चौहान ,किशन चन्द आदि से ऑन लाइन पंजीकरण करवाया गया व ग्राम विकास अधिकारी नन्द किशोर चौहान ,लेखराज सैनी ,ललित अखाणी ,भगवत पालीवाल ,वरिष्ठ सहायक सुगन सिंह ,कनिष्ठ सहायक नरपत राम ,दला राम ,ग्राम रोजगार सहायक शमसुद्दीन आदि द्वारा सहायक विकास अधिकारी प्रेम रतन दवे के नेतृत्व में पंजीकृत परिवारों को मुख्यमंत्री गारण्टी कार्ड वितरण किये गये। शिविर में विकास अधिकारी नारायण सुथार ,नायब तहसीलदार भोमाराम ,महिला बाल विकास से नारायण पालीवाल आदि अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई कर हाथों हाथ निस्तारण किया गया।वरिष्ठ कांग्रेस नेता व भामाशाह कुम्भ सिंह पातावत ,राजीव गाँधी युवा मित्र हीरा लाल गहलोत आदि ने शिविर का निरीक्षण किया एवम् ग्रामीणों से अपील की कि सरकार द्वारा लगाए जा रहे शिविर में शत् प्रतिशत पंजीयन करवाकर योजनाओं का लाभ उठावें।इस दौरान हनुमानाराम एका भाटिया ,हैदर अली मोखेरी ,हमीद खैतानी कालरा ,इनायत खान जुनेजो की ढाणी ,मौलवी जमालुद्दीन चारनाई ,उपसरपंच पदम सिंह , अब्दुल वहाब ये सभी कैम्प में उपस्थित रहे।