Dark Mode
रूण्डल में मंहगाई राहत कैंप का हुआ आयोजन 

रूण्डल में मंहगाई राहत कैंप का हुआ आयोजन 

कैंप में उप जिलाप्रमुख डागर एवं कैंप प्रभारी ने लाभार्थियों को गारंटी कार्ड बांटें 

 
अचरोल. आमेर तहसील के ग्राम रूण्डल सेठ मालीराम अग्रवाल राजकीय विधालय में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप का आयोजन आमेर कैंप प्रभारी असरदीप बराड़ की उपस्थिति में हुआ। कैंप में उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर ने आमजन की मंहगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाकर मदद की एवं राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी दी।  जिसमें मुख्य रुप से चिरंजीवी स्वास्थ्य, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, घरेलू कनेक्शन में हर घर 100 युनिट बिजली फ्री, किसानों को 2000 युनिट बिजली फ्री, कामधेनु पशुधन बीमा योजना में 40000 हजार रुपये का फ्री पशु बीमा, फ्री राशन किट, 1000 रुपये मासिक पैशन सहित अन्य योजनाओं का कैंप में आमजन ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कैंप में  चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 390 , चिरंजीवी दुघर्टना बीमा में 390, कामधेनु पशुधन बीमा योजना में 70 किसान लाभान्वित हुए। 10  लाभार्थियों के वरिष्ठ योग्यजन परिवहन कार्ड बने।, राजस्व विभाग में 11  शुद्धीकरण , 55  नामांतरण, 8 विभाजन हुए। एवं 30  जाती / मुल प्रमाण पत्र बनाये गये। एवं कृषि यंत्र, तारंबधी, सिचाई पाइप लाइन योजना में किसान लाभान्वित हुए। इस अवसर पर उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर, आमेर एसडीएम अर्शदीप बरार आमेर तहसीलदार सुनिता जैफ, सहायक विकास अधिकारी जितेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी देवकी नन्दन शर्मा, जेडीए तहसीलदार किशनलाल मीणा, सरपंच प्रतिनिधि पूरणमल बाडीगर, रामसिंह खडोत्या, कालुराम प्रजापत, मालीराम सैनी, ओमप्रकाश मंहत, सुरजभान यादव, लालचंद यादव, कालुराम बाडीगर, मंगल चन्द चान्दोलिया, अब्दुल शाह सहित राजस्व, कृषि, परिवहन, विधुत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, नरेगा, महिला एवं बाल विकास विभाग के ब्लॉक स्तर अधिकारी मौजूद थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!